देहरा : एक दिवसीय स्कूल प्रबंधन समिति प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
विनायक ठाकुर/देहरा
खंड स्तरीय एक दिवसीय स्कूल प्रबंधन समिति प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन बीआरसीसी ऑफिस देहरा में किया गया। इस अवसर पर खंड देहरा के अंतर्गत आने वाली 93 प्राथमिक पाठशालाओ और 58 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के लगभग 400 एसएमसी सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में विभिन्न वक्ताओं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के ऊपर विस्तार पूर्वक जानकारी सभी सदस्यों को दी। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक देहरा होशियार सिंह जी ने शिरकत की वह अपने विचार रखें। जनता से आवाहन किया कि आने वाली पीढ़ी व देश के भविष्य के लिए समाज और स्कूल का सहयोग बहुत आवश्यक है इसलिए सभी अभिभावक स्कूल के विकास में अपना योगदान दें। खंड परियोजना अधिकारी अनिल वर्मा ,खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सरला ठाकुर, बीआरसीसी अप्पर प्राईमरी जीनत सोनी, बीआरसीसी प्राइमरी अनिरुद्ध गुलेरिया देहराएक दिवसीय स्कूल प्रबंधन समिति प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन पीटीएफ कांगड़ा के कोषाध्यक्ष अजीव शर्मा पीटीएफ देहरा के महासचिव विपिन कुमार, पत्रकार संदीप कुमार विनायक ठाकुर एंड पीसीएस संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सौरभ वेद बीआरसीसी कार्यालय खंड देहरा से नसीब कुमार किरण बाला रजनीश कुमार अक्षय विश्व भारती आदि ने अपने विचार रखे।
