देहरा : पुलिस ने दो युवकों से पकड़ी 22 ग्राम हीरोइन
विनायक ठाकुर/देहरा
उपमण्डल देहरा के अन्तर्गत पड़ते हनुमान चौक, देहरा के समीप दो व्यक्तियों से देहरा पुलिस ने गश्त के दौरान दो व्यक्तियों से 22 ग्राम हीरोइन पकड़ी है। बताया जा रहा है गुप्त सूचना पर पुलिस टीम देहरा ने इन दो व्यक्तियों को देहरा के हनुमान चौक से काबू किया यह दो व्यक्ति बिहार के रहने वाले हैं l वह दिल्ली की आजादपुर मंडी में काम करते हैं l मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि देहरा पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी हैl यह दो व्यक्तियों के पीछे और भी बड़े तस्करों का हाथ हो सकता है। यह दोनों ही रात में दिल्ली से हीरोइन लेकर हिमाचल के कांगड़ा जिला में बेचने आए थे, पुलिस टीम को इस कि गुप्त सूचना थी l दोनों व्यक्ति बिहार के खगरिया जिला के रहने वाले हैं और इनकी उम्र 20 और 21 साल है । आपको बता दें देहरा पुलिस के निरन्तर प्रयासों से ऐसे तमाम नशे के कारोबारियों को हिरासत में लिया जा रहा है । जल्द ही सूचना के आधार पर एक पुलिस टीम का गठन करके दिल्ली भेजा जाएगा जिससे ओर भी नशे के कारोबारियों का पर्दाफाश होगा।
