देहरा: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित
विनायक ठाकुर। देहरा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार के दिन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेद व्यास परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्यातिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की प्रागपुर शाखा प्रबंधक संतोष सनौरिया शामिल हुईं व विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कुसुम वालिया ने शिरकत की। इस अवसर पर परिसर के निदेशक एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो लक्ष्मीनिवास पांडे द्वारा अतिथियों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर के छात्रों एवं शिक्षकों ने भी महिला दिवस के अवसर पर कविताएं व संभाषण प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सेवानिवृत खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कुसुम वालिया ने अपने उद्बोधन के पश्चात "कसमें वादे प्यार वफा सब बातें हैं बातों का क्या" गाना प्रस्तुत कर कार्यक्रम में मौजूद समस्त शिक्षकों व छात्र छात्राओं को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में परिसर के निदेशक प्रो लक्ष्मीनिवास पांडे ने अपने उद्बोधन में महिलाओं के अधिकारों के बारे में सबको अवगत करवाया व कार्यक्रम में आए अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन वेदांत की शिक्षिका कुमारी मनोज्ञा ने किया व कार्यक्रम के अंत में वेदांत विषय के विभागाध्यक्ष प्रो मंजूनाथ भट्ट ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
