देहरा: रजनीश गुलेरिया बने सहकार भारती कांगड़ा के मुख्य सयोंजक
सहकार भारती हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा इकाई की बैठक करियाडा के गांव ध्वाला, तहसील देहरा में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश संगठन प्रमुख डा0 विवेक ज्योति, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार कपिल और विभाग संगठन प्रमुख आशीष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार कपिल ने सहकार भारती संगठन के कार्यों और लक्ष्यों के बारे में गहन जानकारी दी। उन्होंने संगठन के गठन के बाद सहकारिता के निमित किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रदेश संगठन प्रमुख डा0 विवेक ज्योति वशिष्ठ ने संगठन द्वारा कईं प्रकार के कार्य प्रकल्पों को चलाने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि इन कार्यों से समाज की आर्थिक उन्नति सुनिश्चित होती है। बैठक में संगठनात्मक जिला कांगड़ा में सहकार भारती के कार्य को गति देने के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए गए है। रजनीश गुलेरिया को जिला मुख्य सयोंजक, अनिल कुमार बनखण्डी, सुरेन्द्र सिंह और पंकज शर्मा इंदौरा को जिला सयोंजक, अंजना कुमारी को जिला महिला प्रकोष्ठ सयोंजक, बलराज सिंह, ऋषभ राणा, बरूण सिंह और बलबीर सिंह को जिला सह सयोंजक, कपिल कुमार और विजय कुमार तहसील देहरा सुमन कुमार और संजय ठाकुर को तहसील ज्वालाजी के सयोंजक और सह सयोंजक का दायित्व दिया गया। बैठक में कृषि प्राथमिक सहकारी सभाओं व अन्य सहकारी सभाओं के सचिवों द्वारा सहकारिता के लिए दिए जा रहे योगदान पर भी चर्चा हुई।
बैठक समापन मंत्र के साथ समाप्त हुई। बैठक के तुरन्त बाद नई कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमे संगठन के आगामी कार्य वृद्वि करने के लिए कार्य करने व सदस्यता अभियान को गति देने का निर्णय किया गया।
