देहरा : गोपीपुर में पैर फिसलने से नीचे गिरी महिला, मौत
उपमंडल देहरा के अंतर्गत गोपीपुर में एक महिला पैर फिसलने की वजह से गिर गई, जिस कारण उसकी मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के अनुसार महिला के गिरने से उसके कान के ऊपर गहरी चोट आई थी। मृतका की पहचान मधु बाला (57) पत्नी महिंदर सिंह के रूप में हुई है। महिला अपने पति और भांजा के साथ अपनी बहन के घर जाने के लिए तैयार थी कि इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई। परिजन उसे इलाज हेतु देहरा सिविल अस्पताल ले गए। नाजुक हालत देखते हुए टांडा अस्पताल रेफर कर दिया, जहां बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। महिला का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
