देहरा: BJP ने की व्यापार प्रकोष्ठ में जिला सह-संयोजकों की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ, जिला देहरा की संगठनात्मक मजबूती को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जिला संयोजक अतुल महाजन द्वारा शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श उपरांत व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा की गई है।
घोषित नियुक्तियों के अनुसार संदीप शर्मा, वीरेंद्र सिंह, कृष्ण ठाकुर, सुमित राणा, सुनील कुमार, विनोद कुमार, प्रदीप खंडवाल एवं शशान चौहान को व्यापार प्रकोष्ठ, जिला देहरा का जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर जिला संयोजक अतुल महाजन ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाएँगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, जिला देहरा व्यापारिक समुदाय के हितों की रक्षा, संवाद एवं संगठन विस्तार हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
