देहरा: रानीताल पुलिस एवम स्टेट नारकोटिक सेल कांगड़ा ने व्यक्ति से पकड़ा 5.38 ग्राम चिट्टा
उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ती पुलिस चोंकी रानीताल द्वारा बीती रात को रानीताल में ही एक 28 वर्षीय व्यक्ति से 5.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि स्टेट नारकोटिक सेल कांगड़ा एवम रानीताल पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक पालमपुर का निवासी है। शनिवार देर रात 28 वर्षीय युवक से चिट्टा बरामद कर पुलिस ने नशे के सौदागर को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। मामले की छानबीन रानीताल पुलिस चोंकी के एएसआई जगदीश चन्द कर रहे हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उक्त अपराधी की गाड़ी भी जब्त कर ली है और साथ ही व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।
