देहरा का सौंत मैदान भी राजनीतिक रैलियों के लिए अधिसूचित
( words)
विनायक ठाकुर । देहरा
जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजनीतिक रैलियों के लिए सौंटा गांव के मैदान को भी अधिसूचित किया गया है। इस क्षेत्र में चुनावी रैलियों के लिए पूर्व में अधिसूचित मैदानों के साथ अब दयाल पंचायत के गाँव सौंट के मैदान में भी चुनावी रैली की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि अधिसूचित मैदानों में जनसभा एवं अन्य रैलियों के लिये उम्मीदवार अथवा दल सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारी के पास आवेदन कर सकते हैं।
