कांगड़ा : मुख्यमंत्री से प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की मौजूदगी में मिला शिष्टमंडल
( words)
नोज कुमार । कांगड़ा
भाजपा प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी तथा अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की मौजूदगी में मिला। शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि निगम से जिन भी लोगों द्वारा ऋण लिए गए थे, वह वन टाइम सेटेलमेंट के अंतर्गत ऋण पर ब्याज सरकार द्वारा माफ कर दिया गया है। इसके लिए समस्त वर्ग मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में संपूर्ण वर्ग भाजपा के पक्ष में वोट डालकर फिर से भाजपा की सरकार बनाएगा। इस शिष्टमंडल में पूर्व प्रधान रविंद्र बाबा, पूर्व बीडीसी बिधि चंद व संजय आदि उपस्थित रहे।
