देहरा : दिल्ली कान्वेंट स्कूल ने चिल्ड्रन साइंस कम्पीटिशन में हासिल किया पहला स्थान
विनायक ठाकुर । देहरा
परागपुर स्थित राजकीय माध्यमिक पाठशाला बाल में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के 76 स्कूलों के 415 छात्र हिस्सा लिया। इस दौरान क्विज, मैथ्स ओलिंपियाड, मॉडल मेकिंग और साइंस एक्टिविटीज करवाई गई। इसमें अलग अलग श्रेणियों के विद्यार्थियों की टीम बनाई गई थी। आपको बता दें इस कम्पीटिशन में सुनहेत स्थित दिल्ली कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित की ओर यही नहीं बहुत से कम्पीटिशन में पहला पायदान हासिल किया।
बताते चलें कि साइंस क्विज जूनियर में समृद्धि एवं आकृति ने प्रथम स्थान, सीनियर श्रेणी में वेदांशी एवम कार्तिकेन, साइंस एक्टिविटी कभिनव कालिया, गणित ओलम्पियाड में ईशान, विज्ञान मॉडल में विद्याधर ने पहला स्थान एवं साइंस एक्टिविटी जूनियर में अक्षरा ने तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल का ही नहीं, अपितु अपने क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। दिल्ली कान्वेंट स्कूल प्रबंध निदेशक डॉ प्रवीण राजपूत ने बताया कि स्कूल के छात्रों ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। समस्त छात्रों को इसके लिए हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं। प्रतिभागियों के स्कूल वापसी पहुंचते ही विद्यालय प्रशासन ने छात्रों का भव्य स्वागत किया ।
