ज्वालामुखी : व्यापार मंडल की मांग अब जल्द खुले ज्वालामुखी मंदिर के लंगर
( words)
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
ज्वालामुखी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनीश सूद व अन्य सदस्यों ने मांग की है कि शक्तिपीठ ज्वालामुखी के लंगर अब फिर से खोले जाए और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाए। प्रधान अनीश सूद ने बताया कि कोरोना महामारी का बुरा दौर अब गुजर चुका है और सभी जागरूक हो चुके हैं। ऐसे में सभी व्यापार भी पटरी पर लौट रहे हैं और शक्तिपीठ ज्वालामुखी में भी श्रद्धालुओं की आमद धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसलिए मंदिर प्रसाशन व डीसी कांगड़ा से आग्रह है कि जल्द से जल्द ज्वालामुखी मंदिर के बंद पड़े लंगरों को खोला जाए और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाए।
