इंदाैरा : विभाग ने डंगे की खुदाई से तोड़ डाली आईपीएच विभाग की पाइपें
लगभग 15 घरों में नहीं आया 2 दिन से पीने का पानी
मनीष ठाकुर । इंदाैरा
विकास खंड इंदौरा की ग्राम पंचायत पलाख में पीडब्ल्यूडीविभाग द्वारा पुली के कार्य के लिए शाम 5:00 बजे के बाद खुदाई की गई। जिसमें की आईपीएच विभाग की पांच से छह पाइप उखाड़ दी गई, जिस कारण पूरे मोहल्ले में जहां के 15 से 18 घर हैं, उन्हें पानी की समस्या पिछले 2 दिनों से आ रही है। लोगों को पीने तक के लिए पानी नहीं मिल रहा। लोगों ने पीने के पानी की व्यवस्था के लिए टैंकर की व्यवस्था करवानी पड़ी। मोहल्ले वालों का कहना है का कहना है कि परसों शाम को पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार द्वारा पुली के कार्य के लिए खुदाई की गई थी, जिसमें की पाइपे ंनिकाल दी गई। वह ठेकेदार ने हमें आश्वासन दिया था कि कार्य जो है, 2 दिनों में खत्म हो जाएगा और आपके लिए पानी की व्यवस्था मेरे द्वारा करवा दी जाएगी, किंतु आज तीसरा दिन है न ही ठेकेदार दिखा न ही पानी की कोई व्यवस्था हो पाई।
लोगों का कहना है कि उन्हें बर्तन धोने के लिए नहाने के लिए पीने के लिए पानी नहीं है, यहां तक कि सब्जी बनाने के लिए भी उन्हें 1 किलोमीटर दूर जाकर हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि 2 दिन हो गए हमने अपने कपड़े नहीं धोए हैं ना ही नहाए हैं। इस संदर्भ में जब जेई आईपीएच विभाग बलविंदर सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार ने बिना किसी जानकारी के पाइपों को उखाड़ दिया और यह कार्य शाम 5:00 बजे के बाद किया गया है। उनके पास कोई भी जानकारी नहीं थी।
गांव वालों के माध्यम से जब उन्हें कल शाम को फोन किया गया, वह गांव वालों ने जानकारी दी कि ठेकेदार द्वारा पाइपों को निकाल दिया गया है, जिस वजह से उन्हें पानी नहीं मिल रहा है, तो आईपीएच विभाग के जेई ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कल तक पानी की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी, किंतु उन्होंने यह भी कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग की गलती है, जो कि बिना किसी जानकारी कि उन्होंने पाइपलाइन को काट दिया। आईपीएच विभाग के जेई बलविंदर ने कहा कि कल तक पाइप लाइन को ठीक करवा दिया जाएगा।
