देहरा : केंद्रीय विद्यालय नलेटी को आयुष विभाग ने प्रदान किए आयुर्वेदिक पौधे
विनायक ठाकुर । देहरा
केंद्रीय विद्यालय नलेटी को आयुष विभाग, हिमाचल प्रदेश 150 आयुर्वेदिक पौधें भेंट किए तथा रोपण भी करवाया। पौधारोपण कार्यक्रम में कांगड़ा जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुनील व उनकी टीम भी उपस्थित रही। भेंट किए गए पौधों में अश्वगंधा, तुलसी, मेंथॉल, मोरिंगा व शतावरी आदि के पौधें थे। विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका शशि कला कटोच, विज्ञान शिक्षक रिंकू धीमान तथा शारीरिक शिक्षक संदीप कटोच ने अपनी देख-रेख में विद्यालय के हर्बल उद्यान में निश्चित स्थान पर पौधारोपण करवाया। विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने कृतज्ञता के साथ आयुष विभाग, हिमाचल प्रदेश का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में एक बहुत ही सुंदर हर्बल उद्यान है। इन पौधों के आने से हमारा उद्यान और अधिक समृद्ध होगा। उनका कहना है कि इस पौधारोपण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य औषधीय पौधों का रोपण और संरक्षण को बढ़ावा देना एवं औषधीय पौधों की प्रभावशीलता के बारे में छात्रों के बीच जागरूकता पैदा करना है। पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियां औषधीय पौधों के बारे में ज्ञान का एक विशाल भंडार है। इन पौधों के आशाजनक औषधीय गुणों ने कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ चिकित्सा विकसित करने व प्रतिरक्षा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। इस आयुर्वेदिक पौधारोपण कार्यक्रम के तहत छात्रों को औषधीय पौधों को समझने तथा उनके रखरखाव की भी जानकारी प्राप्त हुई।
