देहरा : सीयू में समाजशास्त्र और सामाजिक नृविज्ञान विभाग ने मनाया पर्यायवरण दिवस
विनायक ठाकुर।देहरा
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्विद्यालय सप्तसिंधु परिसर देहरा समाजशास्त्र और सामाजिक नृविज्ञान विभाग द्वारा पर्यायवरण दिवस के उप्लक्षय पर सप्त सप्त सी धय परिसर देहरा के ब्लॉक 2 में ग्रीन कैंपस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों तथा प्रध्यापकों ने परिसर में गमलों में फूल लगाकर परिसर को मनमोहक बनाया तथा स्थानीय क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला सनोट, देहरा में विद्यार्थियों तथा प्रधायपकों के द्वारा पौधारोपण का आयोजन किया गया। उसी के साथ स्थानीय गांव में घर-घर जाकर पौधा दान किया और उन्हें पर्यायवरण का महत्व समझाया। इस उप्लक्षय पर सप्त सिंधु परिसर के निदेशक प्रो.नारायण सिंह राय, प्रो.हर्षवर्धन, समाजशास्त्र तथा सामाजिक नृविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.आशुतोष प्रधान, कार्यक्रम के समन्वयक डॉक्टर निरुयोमा कारदोग विभाग के अन्य शिक्षक अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष तथा शिक्षक मौजूद रहे।
