करसोग : करुणामूलक संघ के आश्रितों ने नौकरी बहाली हेतु विधायक से की मुलाकात
राज सोनी। करसोग
करुणामूलक संघ के आश्रितों ने टेकु भारती व अन्य आश्रितों सहित करसोग के विधायक हीरा लाल से आज उनके निवास स्थान पर मिले व मांग पत्र साैंपा और बजट सत्र में करुणामूलक नौकरी बहाली की मांग को प्रमुखता से उठाने हेतु भी उनसे आग्रह किया। करुणामूलक संघ के आश्रितों का कहना है कि 200 दिन के आसपास करुणामूलक संघ हिमाचल प्रदेश को शिमला में क्रमिक भूख हड़ताल को हो चुके हैं, लेकिन सरकार अभी तक सुध लेने नहीं पहुंची है, जबकि क्लास-डी हेतु सरकार ने कैबिनेट की मोहर के बाद नोटिफिकेशन भी निकाल दी है, लेकिन अभी भी किसी की नियुक्ति नहीं हो पाई है, जबकि क्लास-सी का अभी भी पेंडिंग ही है, करुणामूलक संघ के सभी आश्रितों का कहना है कि जब तक सरकार क्लास-सी के मुद्दे को कैबिनेट में लाकर व राहत नहीं देती करुणामूलक संघ का संघर्ष ऐसे ही चला रहेगा। बता दें कि करुणामूलक आश्रितों में सरकार के प्रति काफी रोष है और उनका कहना है कि आने वाले समय में अगर सरकार उनके लिए राहत नही देती है, तो करुणामूलक संघ की भूख हड़ताल ऐसे ही चली रहेगी, इसके अलावा आंदोलन उग्र व तेज होगा और आने वाले समय में विधानसभा चुनाव में प्रदेश भर के करुणामूलक आश्रित सरकार को मुंह तोड़ जवाब देंगे।
यह हैं मुख्य मांगे
समस्त विभागों, बोर्डों, निगमों में लंबित पड़े करुणामूलक आधार पर दी जाने वाली नाैकरियों में Class-C के केसों को आगामी कैबिनेट में लाया जाए व उनको छठे वेतन आयोग से पहले One Time Settlement के तेहत सभी को एक साथ नियुक्तियां दी जाएं। क्लास-C में जितने भी मामले आ रहे हैं, उन्हें योग्यता के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में नियुक्तियां दी जाए, ताकि कलर्क के पद पर ज्यादा बोझ न पड़े और जिन करुणामूलक आश्रितों की योग्यता Technical Education में है, उनको उसी श्रेणी में नौकरी दी जाए। पॉलिसी में संशोधन किया जाए, जिसमें 62500 एक सदस्य सालाना आय शर्त व 5 प्रतिशत कोटा शर्त को हटाया जाए।
