देहरा : उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा में चल रहे हैं करोड़ों रुपए के विकास कार्य-सतीश ठाकुर
विनायक ठाकुर। देहरा
पूर्व छात्र संघ (ओ.एस.ए) उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा की बैठक संघ अध्यक्ष सतीश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पूर्व छात्र संघ की इस बैठक में कॉलेज परिचार्य प्रमोद पटियाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस बैठक में कॉलेज में हो रहे विकासात्मक कार्य पर चर्चा की गई। रुके कार्य को जल्द पूरा करवाने के लिए प्रयास करने का फैसला भी लिया गया। वहीं, पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष सतीश ठाकुर ने कहा कि जल्द ही ढलियारा महाविद्यालय में लंबित कार्यों के संबंध में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर और देहरा विधानसभा के विधायक होशियार सिंह से मिलेगा व संवाद स्थापित किया जाएगा, ताकि महाविद्यालय में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करने को गति मिल सके। सतीश ठाकुर ने कहा कि ढलियारा कॉलेज में करोड़ों रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि संघ कई वर्षों से ढलियारा कॉलेज की प्रगति के लिए बचनबद्ध है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सतीश डढवाल, पवन शर्मा, सचिव कर्ण पठानिया, सह सचिव अविनाश सेठी, सदस्य ब्रजेश्वर साकी, सुमित, सुनील राणा, अमित, ज्योति, प्रो. सुल्तान जसवाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
