जयसिंहपुर भाजपा मण्ड़ल के अध्यक्ष बने देवेन्द्र राणा
( words)
जयसिंहपुर/नरेंद्र डोगरा: देवेन्द्र राणा को दूसरी बार सर्वसम्मति से जयसिंहपुर भाजपा मंडल का अध्यक्ष चुना गया। देवेन्द्र राणा को पुनः अध्यक्ष बनाने की घोषणा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने की। इस अवसर पर जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविन्द्र धीमान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घनश्याम शर्मा, लंबागांव ब्लॉक समिति अध्यक्ष कुलवंत राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय पठानिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, राम रत्न शर्मा, अजय कबीर, अनुराधा शर्मा, ऊषा राणा, सरस्वती जरयाल, विंता मीरा राणा, कटोच, बनीता धीमान, रणवीर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।