जयसिंहपुर : मां कामख्या देवी मंदिर में हाेगा देवी भागवत पुराण का आयोजन
( words)
नरेंद्र। जयसिंहपुर
उपमंडल के तहत बाडू द वन हारसीपतन रोड जय मां कामख्या देवी के मंदिर में छठा विशाल संगीतमय देवी भागवत पुराण नव कुंडी महायज्ञ किया जा रहा है। वहीं, मां कामख्या देवी मंदिर के पंडित दयाननंद शर्मा ने बताया कि पहली अप्रैल, 2022 को 10 बजे कलश यात्रा व यज्ञ से शुरू होगा और 12 बजे झांकी निकली जाएगी तथा कथा का समय रहेगा 1:30 से 4 बजे तक आरती, सांय भजन 7 बजे से 10 बजे तक कार्यक्रम इस तरह रहेगा, जिसमें रक्तदान शिविर 6 अप्रैल को सुबह 9 बजे से 1 बजे तक किया जाएगा। पंडित दयानंद शर्मा ने लोगों से अपील की है कि देवी भागवत महापुराण में अपनी भाग्यदारी सुनिश्चित करें।
