डाडासीबा : रात दस बजे के बाद ऊंची आवाज में डीजे बजाया तो समझो शामत आई
विनायक ठाकुर। डाडासीबा
रात दस बजे के बाद डीजे या अन्य साउंड बजाने वालों के खिलाफ डाडासीबा पुलिस का चाबुक चलने वाला है। यही सच है अगर पुलिस गश्त के दौरान कहीं भी ऐसी हालत मे डीजे बजता हुआ पकडा़ गया, तो कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ डीजे का सारा ताम झाम भी जब्त होगा। इसके लिए पुलिस चौकी प्रभारी डाडासीबा राजेश द्विवेदी ने दो टूक ऐलान करते हुए कहा कि इन दिनों स्कूली बच्चों की वार्षिक परीक्षा चली हुई है और ऐसे मे कई क्षेत्राें में डीजे ब अन्य साउंड ऊची आबाज मे बजाने की शिकायते आ रही है। पुलिस ने लोगों की शिकायत के अधार पर उक्त लोगों के खिलाफ कड़ा शिकंजा कसने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि स्कूली बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए देर रात चलने वाले डीजे सिस्टम और फालतू में होने वाले वाले ध्वनि प्रदूषण के उनकी पढ़ाई में कोई परेशानी न हो इसके लिए डाडासीबा अपनी चौकी अधिकार क्षेत्र के अंर्तगत चेतावनी जारी की है। चौकी प्रभारी डाडासीबा राजेश द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च महीना शुरू हो गया है। आजकल बच्चों की परीक्षाएं शुरू होनी है। बच्चों का भविष्य दाव पर लगा होता है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति सुबह और रात में ध्वनि प्रदूषण न करें। अन्यथा उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
