धर्मशाला : राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सजने लगा धर्मशाला शहर
--10 जून को केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे राष्ट्रपति
--16-17 जून को मुख्य सचिवों की बैठक में शिरकत करेंगे प्रधानमंत्री
--पहली बार धर्मशाला के सर्किट हाउस में रुकेंगे प्रधानमंत्री
धर्मशाला में आगामी 10 जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिरकत करने जा रहे है, वहीं 16-17 जून को प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी धर्मशाला दौरे पर होंगे। प्रदेश में इससे पहले शायद ही ऐसा हुआ हो कि एक सप्ताह के भीतर देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शिरकत की हो। राष्ट्रपति 10 जून को केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री 16 और 17 जून को होने वाली मुख्य सचिवों की बैठक में शिरकत करेंगे। इन दौरों से पहले धर्मशाला को सवारने और सभी व्यस्थाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए कार्य आरम्भ हो चुके है। सभी व्यस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य लगातार जारी है। केंद्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह महाविधालय सभागार में आयोजित होना है और मुख्य सचिवों की बैठक सर्किट हाउस में आयोजित की जाएगी। ऐसे में जिन रास्तों से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जाएंगे उन रास्तों को चकाचक किया जा रहा है। सडकों की मरम्मत से लेकर, सड़कों में डायरेक्शन एरो और अन्य कार्य किये जा रहे है। सड़कों में सफ़ेद लाइनों को लगाया जा रहा है। आम लोगों के गुजरने के लिए अलग साइन जबकि वीआईपी गाडिय़ों के गुजरने के लिए अलग साईन लगाए जा रहे हैं। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। सड़कों की व्यस्था के साथ साथ अन्य व्यस्थाएं जैसे बिजली, पानी और अन्य मुलभुत सुविधाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है। सभी व्यस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किये जा रहे है।
दौरे से पहले महाविद्यालय सभागार और सर्किट हाउस की भी काया पलट :
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दौरे के दौरे से पहले महाविधालय सभागार और सर्किट हाउस की भी काया पलट कर दी गयी है। इन दोनों स्थानों को पूरी तरह से सवारा जा रहा है। दोनों स्थानों को जाने वाली सड़कों के साथ साथ इन दोनों इमारतों को भी बहुत अच्छे ढंग से सवारा गया है। जहाँ करीब 1000 लोगों से ऊपर की बैठने की व्यस्था वाले महाविद्यालय सभागार में एसी लगाना, पानी और शौचालय की व्यस्था को दुरुस्त किया गया है वहीं सर्किट हाउस को भी रंग रोगन के साथ बहुत अच्छे ढंग से सवारा गया है।
पहली बार धर्मशाला के सर्किट हाउस में रुकेंगे प्रधानमंत्री :
प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जो धर्मशाला के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री 16 जून की रात को सर्किट हाउस धर्मशाला में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के दौरे से पहले सर्किट हाउस में एसपीजी ने कड़े सुरक्षा के इंतज़ाम किए है और जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद है। सर्किट हाउस को पूरी तरह से सवारने के साथ साथ सुरक्षा के मध्यनज़र भी कड़े इंतज़ाम किए गया है। बगैर जिला प्रशासन की इजाजत के सर्किट हाउस में किसी भी मेहमान का रुकना वर्जित है।
