धर्मशाला : राज्यपाल ने समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षरित
( words)
पंकज सिंगता। धर्मशाला
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की उपस्थिति में आज कांगड़ा जिले में केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला एवं विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने इस महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आप हमें स्वामी विवेकानंद जी के भाव और विचारों को समझने की आवश्यकता है। इस तरह के प्रयास निश्चित तौर पर विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि, विवेकानंद शिला स्मारक एवं विवेकानंद केंद्र के उपाध्यक्ष हनुमंत राव तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति एसपी बंसल ने समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया।
