धर्मशाला : भारत तिब्बत सहयोग मंच की प्रांत कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
( words)
भारत तिब्बत सहयोग मंच की प्रांत कार्यकारिणी का विस्तार प्रांत अध्यक्ष अजय सिंह ने राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल की अध्यक्षता में किया। इस दौरान अशोक कुमार नैहरिया को प्रांत उपाध्यक्ष, प्रेम सिंह ठाकुर को प्रांत उपाध्यक्ष, शमशेर नैहरिया को प्रांत युवा प्रभारी, अक्षय कुमार शर्मा को प्रांत मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया। अजय सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हम सबकों मिलकर संगठन की सुदृढ़ता के लिए काम करना है और भारत तिब्बत के परस्पर प्रेम भाव को बनाएं रखना है। उन्होंने कहा कि भारत और तिब्बत एक ही परिवार है, जिनकी संस्कृति व सभ्यता ही उनकी पहचान है।
