धर्मशाला : पानी का टैंकर खाई में गिरा, चालक कि मौत
धर्मशाला के मैक्लोडगंज बायपास पर मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना सामने आयी है। एक पानी का टैंकर खाई में गिर गया, इस हादसे में टैंकर चालक की मौत हो गई है। चालक की पहचान पवन कुमार, निवासी गैहरा, तहसील भरमौर, जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चालक पवन कुमार पानी का टैंकर लेकर मैक्लोड़गंज से धर्मशाला की ओर आ रहा था। इस दौरान अपेक्स अस्पताल के नजदीक मैक्लोडगंज बाईपास रोड पर टेंकर सड़क से नीचे ढांक में जा गिरा। धर्मशाला एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि मैक्लोडगंज बायपास के समीप एक टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे चालक कि मौत हो गई है। चालक के परिवार को सूचित कर दिया गया है और पोस्ट मार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।
