धर्मशाला : अरुण ने जीता कांगड़ा आइडियल 2022 का ख़िताब
धर्मशाला के पुलिस मैदान में करीब 10 वर्षों बाद कांगड़ा वैली ग्रीष्मोत्सव का आयोजन किया गया। ग्रीष्मोत्सव की तीसरी संध्या में सिंगिंग कम्पटीशन कांगड़ा आइडिया का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए 1 ऑडिशन राउंड करवाया गया था जिसके बाद आखिरी राउंड के लिए 13 प्रतिभागियों को चयनित किया गया था। चयनित 13 कलाकारों ने ग्रैंड फिनाले में अपनी कला का जादू बिखेरा। इस प्रतियोगिता में डॉ जनजय गुलेरिया, डॉ सतीश ठाकुर, डॉ गुलशन पाल ने जजेस की भूमिका निभाई। ग्रैंड फिनाले में सबसे पहले मीनाक्षी ने अपनी प्रस्तुति दी, इसके बाद रजत, महक कपूर, भूपिंदर, सागर पुजारी, मृदुल, मिलन, कार्तिक, आशिफ अली, आनंदिता और अंश, अरुण, आशीष, हिमानी ने अपनी मधुर आवाज़ से सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 2 अतिरिक्त बच्चों पायल और गुरमीत के द्वारा डांस परफॉरमेंस भी दिया गया। सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति के बाद कुछ समय बाद रिजल्ट को घोषित किया गया।
इस बिच पूर्व में कांगड़ा आइडियल रहे नितीश राजपूत ने सभी दर्शकों को दिल दिया गल्लान, हल्का हल्का जैसे गीत, माए नी मेरियाए, तेरे बिन नहीं लगदा दिल मेरा डोलना, बन्नो रे बन्नो मेरी, तू नज़्म नज़्म सा, नीत खैर मंगा, लाल चिड़िये, मेरा मन रह गया पांगी हो, बाटा जांदे सिटी मारदे, शंभुआ जैसे गीतों से झूमने पर मजबूर कर दिया। नितीश राजपूत के साथ धर्मशाला के डीएसपी बलदेव शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुति दी और पल भर बेइ लेना और कुंजुआं जैसे गीतों से दर्शकों को खूब झुमाया।
इस प्रतियोगिता के विजेता और कांगड़ा आइडियल 2022 अरुण रहे जिन्हे जिला प्रशासन द्वारा 30000 रूपए की राशि बतौर इनाम भेट की गयी, उपविजेता हिमानी को 20000 रूपए और तीसरे स्थान पर रहे आशिफ अली को 10000 की राशि बतौर इनाम भेट की गई।
