धर्मशाला: सीएमओ डॉ. सुशील ने किया सघन मिशन इंद्रधनुष-5 का शुभारंभ
( words)
सघन मिशन इंद्रधनुष-5 के प्रथम चरण की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉक्टर सुशील शर्मा द्वारा नगरोटा बगवां के नारदा शारदा मंदिर से की गई। डॉ. सुशील शर्मा ने बताया कि 7 अगस्त से 12 अगस्त तक मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत सभी 0-5 साल तक के बच्चौ को नियमित टीकाकरण मे छूटे हुए बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा ताकि जो भी बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए हैं उन्हें कवर किया जा सके।
यह अभियान तीन चरणो में होगा। पहला 7 अगस्त से 12 अगस्त तक, दूसरा 11 सितंबर से 16 सितंबर तक तथा तीसरा 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होगा। आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की मिशन इंद्रधनुष के पीछे सरकार का यह उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा बिना टीकाकरण के ना रहे। तथा जो छूट गए हैं उनका भी टीकाकरण सुनिश्चित हो। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ रूबी भारद्वाज तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वंदना तथा सिविल हॉस्पिटल नगरोटा बगवां के अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऑफिस के कर्मचारी उपस्थित रहे।
