धर्मशाला नगर निगम चुनाव: आर.एस. बाली को इंचार्ज बनाए जाने पर युवा कांग्रेस ने जताया भरोसा
( words)
नगरोटा बगवां से विधायक एवं पर्यटन विभाग के चेयरमैन आर.एस. बाली को धर्मशाला नगर निगम चुनावों के लिए पार्टी द्वारा इंचार्ज नियुक्त किए जाने पर युवा कांग्रेस कांगड़ा के जिला उपाध्यक्ष शुभम नागला ने हार्दिक बधाई दी है। शुभम नागला ने कहा कि आर.एस. बाली के पास संगठनात्मक अनुभव और मजबूत नेतृत्व की क्षमता है, जिसका लाभ निश्चित रूप से पार्टी को आगामी नगर निगम चुनावों में मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बाली के नेतृत्व में पार्टी धर्मशाला में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और प्रचंड जीत हासिल करेगी। उन्होंने आगे कहा कि युवा कांग्रेस पूरी तरह से पार्टी के साथ खड़ी है और चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेगी।
