धर्मशाला : स्थापित होने के कुछ ही दिनों में शरारती तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया सेल्फी पॉइंट
पंकज सिंगटा । धर्मशाला
धर्मशाला के चरान के कैंची मोड़ पर कुछ दिनों पहले एक सेल्फी पॉइंट स्थापित किया गया था। इस सेल्फी पॉइंट पर काफी संख्या में पर्यटक फोटो खिचवाने के लिए रुकते थे। यह पॉइंट कुछ दिनों से लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। लेकिन बीती रात कुछ शरारती तत्वों द्वारा इस सेल्फी पॉइंट को तोड़ दिया गया। सुबह के समय जब सेल्फी पॉइंट को देखा गया तो यहां पर लगी लाइट और अंग्रेजी में लगा "I love Dharamshala" को बुरी तरह से तोड़ दिया गया था। यहां पर शराब की बोतले, खाली गिलास और खून के छींटे भी पाये गए । इस पुरे मामले को लेकर थाना प्रभारी राजेश शर्मा का कहना है कि सेल्फी प्वाइंट किसने तोड़ा, इसकी पड़ताल की जाएगी। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले शरारती तत्वों पर नकेल कसी जाएगी।
क्यों कहा जाता है डेथ पॉइंट :
चरान के जिस तीखे मोड़ पर यह सेल्फी पॉइंट बनाया गया था इस पॉइंट को लोगो द्वारा डेथ पॉइंट भी कहाँ जाता है क्यूंकि इस मोड़ के बिलकुल साथ में खाई है जिससे गिरने का खतरा भी बना रहता है। इसी स्थान पर कुछ वर्षों पहले लगातार 2 साल गुजरात के पर्यटकों की बसें गिर चुकी है। यदि नशे की हालत में कोई व्यक्ति यहां सेल्फी लेने जाये और वहां से गिर जाए तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
क्यों रिजेक्ट हुए है सेल्फी पॉइंट के प्रस्ताव :
इस स्थान पर सेल्फी प्वाइंट को स्थापित करने को लेकर जिला स्तर की कई बैठकों में प्रस्ताव उठ चुके है, लेकिन वह सभी प्रस्ताव रिजेक्ट हो गए थे क्यूंकि सबसे बड़ा कारण है कि यह पॉइंट बिलकुल मुख्य सड़क पर है जहाँ लगातार ट्रैफिक रहता है। यदि यहां सेल्फी पॉइंट स्थापित किया जाता है तो कहीं न कहीं ट्रैफिक जाम लगने की सम्भावना है और दूसरा यह भी की यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है।
