जवाली : ढसोली की साक्षी डोगरा काे मिला लैपटॉप
( words)
राजेश कतनौरिया। जवाली
विधानसभा के अधीन ग्राम पंचायत ढसोली की रहने वाली साक्षी डोगरा पुत्री मनजीत सिंह डोगरा को आज सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम के चलते हमीरपुर में लैपटॉप दिया गया। साक्षी को यह लैपटॉप 2019 में 12वीं की परीक्षा में 91 प्रतिशत नंबर लेकर पहला स्थान प्राप्त करने के लिए मिला। साक्षी का कहना है कि मैं बहुत खुश हूं। क्योंकि जब कड़ी मेहनत करके आपको एक उपलब्धि हासिल होती है, तो जाहिर सी बात है कि खुशी होगी और इसका श्रेय साक्षी ने अपने माता-पिता को दिया।
