पालमपुर : 800 और 1000 रुपए पेंशन से बुढ़ापे में परिवार का खर्चा चलाना मुश्किल-महासंघ
प्रतिमा राणा: पालमपुर
पालमपुर ब्लॉक की मीटिंग पालमपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता में रोटरी भवन पालमपुर में संपन्न हुई, जिसमें पालमपुर ब्लॉक कार्यकारिणी तथा सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें 3 मार्च शिमला विधानसभा घेराव की तैयारी पर चर्चा की गईl पालमपुर ब्लॉक से भारी संख्या में बहुत से कर्मचारी शिमला को कल से ही निकलना शुरू हो जाएंगे। राजीव शर्मा ने कर्मचारियों को संबाेधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन सरकारों के लिए मुद्दा हो सकता है, परंतु कर्मचारियों के लिए बुढ़ापे की लाठी तथा जरूरत है l कर्मचारियों के पास अब संघर्ष के इलाबा कोई विकल्प शेष नहीं बचा है।
क्योंकि 800 और 1000 पेंशन से रिटायरमेंट के बाद परिवार का खर्च बुढ़ापे में चलाना मुश्किल है और दिन-प्रतिदिन शेयर मार्केट लुढ़कने से कर्मचारियों का पैसा डूब रहा है तथा उस पैसे से प्राइवेट कंपनियां मौज कर रही हैं। संगठन के सभी लोग शांतिपूर्वक तरीके से विधानसभा घेराव में भाग लेंगे तथा हम मुख़्यमंत्री से निवेदन करते हैं कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को इस बजट सत्र में बहाल किया जाए, ताकि रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को भूखे न मरना पड़े और दर-दर की ठोकरें न खानी पड़े।
