जसवां परागपुरः कस्बा कोटला में होनहारों को बाटें ईनाम एवं स्वेटर
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर
राजकीय माध्यमिक विद्यालय कस्बा कोटला में दानी सज्जन राम प्रकाश के द्वारा अपनी स्व. पत्नी की यादगार में सभी छात्रों को स्वेटर प्रदान किए गए। इस अवसर पर उनके पुत्र एवं वधू भी उपस्थित रहे। इसी के साथ 2020-21 के सत्र में प्रथम कक्षा से आठवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को स्मृति चिह्न प्रदान करके 500 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। ध्यातव्य है कि राम प्रकाश जी लुधियाणा में ऊबर नामक कंपनी में टैक्सी चालक का कार्य करते हैं तथा पिछले पांच-छह वर्षों से निरतंर प्रतिवर्ष छात्रों को पुरस्कृत करते हैं तथा सभी छात्रों को पाठ्यसामग्री तथा स्वेटर इत्यादि उपलब्ध करवाते हैं। माध्यमिक विद्यालय प्रमुख जयबीर सिंह प्राथमिक विद्यालय के केंद्र प्रमुख शिक्षक राजेश पठानिया सहित शास्त्री शिक्षक डॉ.अमनदीपशर्मा ने व जेबीटी शिक्षक रोहित शर्मा ने रामप्रकाश का सपरिवार आभार प्रकट किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिवर्ष इस तरह के योगदान के लिए धन्यबाद ज्ञापित किया।
