धर्मशाला : कोतवाली बाजार में मनाया जिला स्तरीय आयोडीन अल्पता विकार दिवस
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला
आयोडीन अल्पता विकार दिवस गुरूवार को देखते हुए आज जिला स्तरीय आयोडीन अल्पता विकार दिवस राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोतवाली बाजार धर्मशाला में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को खाने मे आयोडीन के महत्त्व को बताना था। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ, गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि आयोडीन एक बहुत ही महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक है। अगर खाने में इसकी कमी हो तो हमें कई प्रकार के रोग हो सकते हैं ।कार्यक्रम में आगे जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ गुरमीत कटोच ने आयोडीन की कमी से होने वाले रोगों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोडीन कमी से घेंघा रोग तथा मानसिक विकार और गर्भवती माता में होने वाले बच्चे में शारीरिक और मानसिक विकार हो सकते हैं। आगे जानकारी देते हुए जन सूचना एवं शिक्षा अधिकारी जगदंबा मेहता ने बताया कि मनुष्य के शरीर को प्रतिदिन प्रतिदिन 150 माइक्रोग्राम आयोडीन की जरूरत होती है हम अपने शरीर में इस आयोडीन की जरूरत को आयोडाइज्ड नमक के द्वारा पूरा करते हैं।
इसके साथ साथ कुछ मात्रा हमें अपने आहार से भी मिलती है। अतः हमेशा आयोडाइज्ड नमक का प्रयोग करें। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि ने आयोडाइज्ड नमक के रखरखाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। ताकि नमक में मौजूद आयोडीन का पूर्ण लाभ शरीर को मिल सके। इस मौके पर स्कूल के बच्चों द्वारा पोस्टर के माध्यम से आयोडीन से होने वाली कमी के कारण होने वाले लोगों तथा हमें किन-किन पदार्थों से आयरन मिलती है इसके बारे में बताया। सभी प्रतिभागियों को इनाम स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए गए कार्यक्रम के अंत में हेडमिस्ट्रेस आभा शर्मा द्वारा बच्चों से आग्रह किया की प्राप्त जानकारी को अपने घर तथा आस-पड़ोस में भी लोगों को बताएं ताकि वह भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें।
