जयसिंहपुर : गंदड होली मेले को दिलवाया जाएगा जिला स्तरीय दर्जा-रविंद्र धीमान
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
गंदड़ होली मेले को जिला स्तरीय दर्जा दिलवाया जाएगा। यह घोषणा जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र रवि धीमान ने गंदड़ होली मेले के समापन अवसर पर आयोजित कुश्ति प्रतियोगिता में अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि गंदड़ होली मेले का इतिहास 100 साल से भी पुराना है व इसके भव्य स्वरूप को देखते हुए इसे जिला स्तर का दर्जा दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने स्टेडियम के मैदान के सुधारीकरण के लिए तीन लाख की राशी स्वीकृत करने के साथ ही आयोजन के लिये 21 हजार रुप देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे महेश चंद कटोच ने माली की राशी निजी रूप से प्रदान की। मेले में आयोजित बच्चों की कुश्ति प्रतियोगिता में जिला परिषद सदस्य संजीब ठाकुर ने पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों हेतु तीन लाख रुपए की राशी स्वीकृत करने के साथ ही आयोजन के लिये 5100 रुपए का सहयोग दिया। बच्चों की कुश्ति में कलहेरा के कृष ने प्रथम व मरेरा के तनिष ने दूसरा स्थान ने हासिल किया।
बड़ी माली में दिल्ली के पहलवान संदीप ने प्रथम व बार के पहलवान मना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर मेला कमेटी द्वारा अंदराणा के सुनील चंद्र कटोच व मरेरा के संजीव कटोच को उत्कृष्ट सेवा सम्मान मिलने पर सम्मानित करने के साथ ही अंदराणा की बेटी जूवी कटोच को फ्लाईट लैफ्टिनेंट बनने व गंदड़ की बेटी रिचा मिश्रा को एमबीबीएस में प्रवेश लेने पर दोनों बेटियों के अभिभावकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेला कमेटी के प्रधान जनम चंद कटोच, सचिव कमलेश शर्मा, गंदड़ पंचायत की प्रधान विन्ता कटोच, सकोह के प्रधान सुशील शर्मा, बीडीसी सदस्य सुषमा कुमारी, सुनील राणा, रुमेल राणा, धर्मवीर शुक्ला, बिहारी लाल, विनोद राणा व प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।
