धर्मशाला : जिला पुलिस कांगड़ा ने सभी स्टार प्रचारकों को उनकी सुरक्षा श्रेणीयों के अनुरुप मुहैया करवाई सुरक्षा-डॉ. खुशहाल शर्मा
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला
जिला कांगड़ा पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशहाल शर्मा, भ0पु0से0 ने आज प्रैस नोट के माध्यम से बताया कि विधानसभा चुनाव-2022 के संदर्भ में जिला कांगड़ा में 14 अक्तूबर को आदर्श आचार सहिंता लागू हुई थी। आदर्श चुनाव सहिंता लागू होने के उपरांत जिला भर में विभिन्न पार्टियों ने अपना-अपना चुनाव प्रचार करने के लिए देश भर के स्टार प्रचारकों को नियुक्त किया था। जिसमें Z+, Z व अन्य श्रेणीयों के अति विशिष्ट व्यक्तियों ने जिला कांगड़ा में आकर अपनी-अपनी पार्टियों व प्रत्याक्षियों के लिए चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार के दौरान जिला पुलिस कांगड़ा ने सभी स्टार प्रचारकों को उनकी सुरक्षा श्रेणीयों के अनुरुप सुरक्षा मुहैया करवाई व इसके अतिरिक्त जनसभाओं में कानून एवं व्यवस्था व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए गए। आदर्श चुनाव संहिता लागू होने से आज तक जिला पुलिस द्वारा विधानसभा चुनाव–2022 को शांतिपूर्ण व भय मुक्त करवाने के लिए स्थानीय निवासियों व अन्य से कुल 20125 लाईसैंस हथियारों को थाना व जिला मालखाना में जमा किया गया है व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध विभिन्न कार्यवाही की गई है, जिनका विवरण निम्न प्रकार से है :-
1. जिला कांगड़ा के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न थानाओं के अंतर्गत 91 असमाजिक तत्वों को विधानसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित उप-मंडलाधिकारियों के माध्यम से प्रतिबंधित करवाया गया।
2. जिला कांगड़ा के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न थानाओं के अंतर्गत 76 अजमानतीय बंध पत्रों को तामील करवाया गया।
3. जिला कांगड़ा के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न थानाओं में ND&PS अधिनियम के अंतर्गत के कुल-08 अभियोग पंजीकृत किए गए। जिनमें 04.49 कि.ग्रा. चरस व 84.28 ग्राम हिरोइन बरामद की गई।
4. जिला कांगड़ा के अधिकार क्षेत्र में जिला पुलिस, FST तथा SST द्वारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल – 71 अभियोग पंजीकृत किए गए। जिनमें 74.15 लीटर अग्रेजी शराब, 824.6 लीटर देसी, 847.75 लीटर अवैध शराब व 31.45 लीटर बीयर बरामद की गई तथा 26,45,00 लीटर लाहन नष्ट की गई।
5. जिला कांगड़ा के अधिकार क्षेत्र में जिला पुलिस, FST तथा SST द्वारा 2,25,32,200 रुपए के राशी, 66.01 ग्राम सोना व 106.5 ग्राम चांदी जब्त की गई है। इसके अतिरिक्त जिला पुलिस ने केन्द्रीय अर्धसैनिक बल सहित संवेदनशील इलाकों में सयुक्त फलैग मार्च, गश्त, नाकाबंदी इत्यादि की गई है, जो अभी तक जारी है।
पिछले कल मतदान केन्द्र बड़ा बंगाल (20-बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र) के लिए हैलिकॉप्टर द्वारा पोलिंग पार्टी, मतदान सामग्री को पुलिस सुरक्षा सहित मतदान केन्द्र में पहुंचाया जा चुका है । तथा आज दिनांक 10.11.22 को जिला कांगड़ा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए मतदान केन्द्रों के लिए पोलिंग पार्टियो को मतदान सामग्री सहित सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में रवाना किया गया है । आज पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा ने अपने अधिनस्थ अधिकारियों, केन्द्रीय अर्धसैनिक बल के अधिकारियों व धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के चुनाव मैजिस्ट्रेट व निर्वाचन अधिकारी के साथ कोतवाली बाजार, खन्यारा, पटोला, कैन्ची मोड़ तक सयुंक्त फलैग मार्च किया ताकि इलाका में मतदाताओं के बीच उत्साह का संचार हो सके व मतदाता शांतिपूर्ण माहौल में भय मुक्त मतदान कर सके । आज दिनांक 10.11.22 को समय 5.00 बजे के उपरान्त दिनांक 12.11.22 समय शाम 5.00 बजे तक जिला भर में DRY DAY रहेगा । पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा द्वारा जिला कागंड़ा के स्थानीय निवासियों से यह अपील की है कि वह दिनांक 12.11.22 को घरों से बाहर निकलकर अपने वोट के अधिकार का उपयोग करे तथा चुनावों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।
