जयसिंहपुर : जलशक्ति विभाग का डवीजन एवं सरीमोलग स्कूल में मेडिकल कक्षाओं की स्वीकृति मिले पर पर जताया आभार- रविंद्र धीमान
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
जयसिंहपुर उपमंडल के तहत आज शिमला में हुई मंत्री मंडल की बैठक में जयसिंहपुर विधानसभा को जलशक्ति विभाग का डवीजन एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरीमोलग को मेडिकल कक्षाओं की स्वीकृति मिलने से जयसिंहपुर के विधायक रविंन्द्र रवि धीमान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और जलमंत्री महिंद्र सिंह आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जब जयसिंहपुर विधानसभा में आए थे, तो उन्होंने जयसिंहपुर को जल शक्ति डवीजन खोलने की घोषणा की थी, पर आज कैबिनेट बैठक में इसको स्वकृति प्रधान कर दी। जयसिंहपुर में जल शक्ति डवीजन खोलने से जयसिंहपुर क्षेत्र में खुशी का महौल है।
