कांगड़ा : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने भागवत कथा के लिए राज्यपाल को दिया निमंत्रण
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में 23 से 29 मई को भागवत कथा सप्ताह करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी त्रिपदा भारती पधार रही हैं। इस संबंध में संस्थान का स्वामी हरीशानंद प्रभारी हिमाचल प्रदेश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ मिला और उन्हें कथा में शमिल होने के लिए निमंत्रण दिया। इस निमंत्रण को राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। इस मौके पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान से वीपी शर्मा व अमन प्रभाकर भी मौजूद थे। स्वामी हरीशानंद ने बताया कि इस भव्य आयोजन को लेकर कांगड़ा व इसके आसपास के क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी आमंत्रित किया गया है।
