कांगड़ा : सुनेहत में श्रीबालाजी अस्पालत ने लगाया मेडिकल कैंप
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा
'डॉक्टर आपके द्वार' अभियान के अंतर्गत डॉ. राजेश शर्मा निदेशक श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा के निर्देश पर जनस्वास्थ्य के हितों की खातिर, आज सुनेहत ग्राम वासियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। ज्ञात हो श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा के वरिष्ठ चिकत्सकों, नर्सों एवं पैरामेडीकल स्टाफ से लैस पूरी टीम ने सुनेहत ग्रामवासियों की भलि-भांति जांच कर स्वास्थ्य लाभ दिया एवं आवश्यक दवा भी वितरण की और काेरोना से बचने के उपाए सांझा किए। श्रीबालाजी अस्पताल के निदेशक डॉ. राजेश शर्मा द्वारा चलाया जा रहा ये अभियान देहरा के हर एक गांव तक पहुंचाया जाएगा। स्वास्थ्य जांच शिविर के समापन के अवसर पर डॉ. राजेश शर्मा ने ग्रामवासियों के मंगल स्वास्थ्य की कामना करते हुए देहरा के लोगों के साथ खड़े रहने की बात कही ओर अपने द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य अभियान को जारी रखने की बात कहते हुए कहा की वो चाहते हैं कि इसका फ़ायदा हर तबके के लोग उठाएं।
