पालमपुर : दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर थामा भाजपा का दामन
प्रतिमा राणा। पालमपुर
पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग दो दर्जन युवाओं ने हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन कार्यालय बनूरी में आज भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर के समक्ष जाकर भारतीय जनता पार्टी में अपना विश्वास व्यक्त किया और कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। युवाओं ने कहा कि कांग्रेस आज तक युवाओं को ठगती ही आ रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के युवा क्या सभी लोग कांग्रेस की कथनी और करनी को जान चुके हैं। इसीलिए कांग्रेस का हाल आज के समय में सबसे दयनीय स्थिति में है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत भाजपा सरकार युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए स्वावलंबन जैसी योजनाएं चला रही है, जिससे कोई भी युवा अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता है, उसे कम ब्याज पर लोन के साथ-साथ सबसिडी भी मिल रही है।
ऐसी अनेक योजनाएं भाजपा सरकारों द्वारा चलाई जा रही हैं, जिससे युवा अपने घर परिवार का पालन पोषण कर सकता है। युवाओं ने कहा कि पालमपुर में जिस तरह वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर काम कर रहे हैं। हर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं और जो उनकी कार्यशैली है, जिसके लिए वे जाने जाते हैं कि एक बार किसी को हां बोल दी, तो उसका काम हो न पक्का है, पालमपुर के हर व्यक्ति के मुंह से यही आवाज निकलती है कि अगर त्रिलोक कपुर के पास जाएं, तो एक फोन पर ही काम हो जाता है।
उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यपद्धती अगर हर जनप्रतिनिधि में हो, तो कोई भी काम मुश्किल नहीं हो सकता। ऐसी ही कार्यशैली से प्रभावित होकर आज पालमपुर में हर कोई भाजपा और त्रिलोक कपूर से जुड़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में हम पूरी तरह त्रिलोक कपूर और भाजपा के साथ खड़े रहेंगे और ज्यादा से ज्यादा वोटों से भाजपा प्रत्याशी को पालमपुर में विजय करवाएंगे।
