डाडासीबा में 14 अप्रैल को मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
डाडासीबा क्षेत्र में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में डॉ. भीमराव अंबेडकर सोशल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष रजिंदर सिंह (गोगा) ने की। बैठक के दौरान जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष अंबेडकर जयंती को विशेष रूप से भव्य और आकर्षक तरीके से मनाया जाएगा, ताकि समाज में जागरूकता और एकता का संदेश दिया जा सके। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं सेवानिवृत्त हेडमास्टर गुरदास राम, पूर्व प्रधान धर्मचंद, सेवानिवृत्त मास्टर गुरवतन सिंह, मास्टर यशवंत, सचिव नवजीत भाटिया, प्रिंसिपल सुदर्शन, पीटीआई रविंदर, डॉक्टर रामकृष्ण, जसविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, रवि दत्त, सुभाष, जोगिंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह, अशोक कुमार व कमल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने बताया कि जयंती के मौके पर सामाजिक समरसता, शिक्षा के महत्व और भारतीय संविधान की मूल भावना पर आधारित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें क्षेत्र के लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
