देहरा : डॉ राजेश शर्मा ने किया बाबा धूड़ू छिंज मेले का आगाज
अस्पताल कांगड़ा की ओर से किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयाेजन
फर्स्ट वर्डिक्ट। देहरा
कांगड़ा जिला के हरिपुर में रविवार को बाबा धूड़ू छिंज मेला हरिपुर का विधिवत आगाज हुआ। मेले के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे मुख्यातिथि श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा के निदेशक डॉ राजेश शर्मा ने पूजा-अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान श्रीबालाजी हॉस्पिटल की तरफ से फ्री स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। मरीजों को श्रीबालाजी हॉस्पिटल की तरफ से फ्री दवाइयां भी दी गईं। मेले के शुभारंभ अवसर पर डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। वहीं, मेलों के माध्यम से लोग एक-दूसरे से मिलते हैं और अपने सुख-दुख सांझा करते हैं।
इससे पहले मेले स्थल पर पहुंचे डॉ. राजेश शर्मा का मेला कमेटी के प्रधान एवं पूर्व पंचायत प्रधान सहित अन्य सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बता दें कि श्रीबालाजी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ राजेश शर्मा हमेशा से ही सेवा कार्यों में आगे रहते हैं। वह लोगों के हर सुख-दुख में शरीक होते हैं। उनकी इसी सेवा भाव का ही नतीजा है कि श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा के मुख्य चिकित्सकों की एक टीम लोगों को घरद्वार पर स्वास्थ्य लाभ देने में जुटी हुई है। यह टीम अब तक 60 के करीब स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन कर चुकी है। जिसमें हजारों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है।
