कांगड़ा : डॉ. विजय विद्यार्थी बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता
मनोज कुमार। कांगड़ा
आम आदमी पार्टी एक्स सर्विसमैन विंग के प्रदेशाध्यक्ष राज कुमार ने मीडिया को बयान जारी करते हुए बताया कि बैजनाथ क्षेत्र से सामाजिक कार्यकर्ता से राजनेता बने डॉ. विजय विद्यार्थी को आम आदमी पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता लगाया है। यह स्थानीय लोगों के लिए गौरव की बात है। डॉ. विजय विद्यार्थी सबसे ज्यादा पढे़-लिखे और अनुभवी राजनेता हैं। आम आदमी पार्टी ने डॉ. विद्यार्थी के अनुभव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में प्रवक्ता का महत्वपूर्ण पद सौंपा है। डॉ. विजय विद्यार्थी पहले बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश गुरु रविदास महासभा के मीडिया प्रभारी का जिम्मा संभाल रहे हैं। साथ ही विश्वविद्यालय में पढ़ा कर आएं हैं और पिछले दो-तीन वर्षाें से लगातार प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं। इन्हें प्रदेश प्रवक्ता बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद किया है।
