इंदाैरा : दृष्टि आईएएस अकादमी ने नई दिल्ली में किया वार्षिकोत्सव का आयोजन, केजरीवाल रहे मुख्यातिथि
मनीष ठाकुर इंदौरा
दृष्टि आईएएस अकादमी नई दिल्ली में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शिरकत की। विशेष अतिथियों के रूप में डिप्टी कमिश्नर दिल्ली मिस आकरीती सागर, डीसी मिस सोनिका जावानी, मेयर मीरा अग्रवाल ने की। दृष्टि आईएएस अकादमी के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति के द्वारा आए गए अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कई रंगारंग कार्यक्रम गिद्दा, भांगड़ा, कथक और सभी राज्यों के नृत्य प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। जिसमें लक्ष्य को सबसे ज्यादा 55 पुरस्कार और एक टेबलैट, वंशिका संधु को 45 पुरस्कार, सुमित को 25 पुरस्कार दिए गए। लक्ष्य को वर्ष के सबसे अच्छे अभ्यर्थी की ट्रॉफी दी गई और विभिन्न अभ्यर्थियों को उनके योग्यताएं अनुसार पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
