देहरा : एचआरटीसी के चालक व परिचालक ने पर्स लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय
विनायक ठाकुर । देहरा
हिमाचल परिवहन निगम देहरा डिपो की बस मे मिले पर्स को उसके मालिक तक पहुंचाने में चालक परिचालक ने ईमानदारी का परिचय दिया है। बता दें कि चालक हरदीप कुमार परिचालक राकेश कुमार निवासी जंबल ने बुधवार दोपहर देहरा डिपो की बस चिंतपूर्णी ज्वालाजी से चंबापत्ण रूट पर जा रहे थी, तो रोहित कुमार जो कि गांव परागपुर के निवासी है। देहरा डिपो की बस में सफर कर रहे थे, उनका पर्स बस में गिर गया। उनका गुम हुआ पर्स चालक व परिचालक को मिला। चालक हरदीप कुमार ने उक्त पर्स को अपने पास संभाल कर रखा। पर्स में जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व करीब 1500 रुपए नकद राशि थी। पर्स मिलने पर उन्होंने संभाल के रखा। तदोपरांत पर्स के मालिक रोहित कुमार जो कि ग्राम पंचायत प्रागपुर के निवासी हैं, उन्हें फ़ोन द्वारा बताया गया कि आपका जो पर्स गुम हुआ है, वह मेरे पास है और आप अपनी अमानत ले जाएं। चालक हरदीप कुमार व परिचालक ने पर्स मालिक का परिचय जानकर उनका खोया हुआ पर्स उन्हें सुपुर्द कर दिया। रोहित कुमार ने चालक व परिचालक को धन्यवाद देकर उनका आभार व्यक्त किया।
