पालमपुर : नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा- त्रिलोक कपूर
प्रतिमा राणा। पालमपुर
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने नगर निगम पालमपुर के अंतर्गत बिंद्राबन वार्ड के क्लयाडखर वूथ में जनता को संबोधित करते हुए कहे। क्लयाडखर वूथ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व में रहे पंचायत के प्रधान एवं नगर निगम में भाजपा के प्रत्याशी संजय कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इस क्षेत्र के कई लोगों ने भारी संख्या में आकर त्रिलोक कपूर का स्वागत किया। कपूर ने बैठक को संबोधित करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी और जयराम की डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों द्वारा नशे की आ रही बहुत बड़ी समस्या को जब कपूर के सामने रखा, तो त्रिलोक कपूर ने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले लोगों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा। जयराम सरकार नशे को बिल्कुल भी नहीं पनपने देगी और जो भी लोग इसमें संलिप्त होंगे वह बच नहीं पाएंगे।
इस मौके पर गांव के लगभग 15 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया और कहा कि हिमाचल ही नहीं पूरे देश से कांग्रेस लगभग अपने अंतिम पड़ाव पर है। एक दो प्रदेशों को छोड़कर पूरा देश आज कांग्रेस मुक्त हो गया है। इस अवसर पर लोगों ने अपनी कई समस्याएं त्रिलोक कपूर के समक्ष रखीं, जिनमें अधिकतर का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। इसके बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री ने बनूरी में रखी गई एक बैठक में भी भाग लिया, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को बिलासपुर में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की रैली में जाने का निमंत्रण दिया और कहा कि हमारे प्रदेश को आज तक की सबसे बड़ी सौगात एम्स का मोदी उद्घाटन करेंगे और हमारे कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव की बात होगी कि हम उस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। कपूर ने चुनाव की दृष्टि से आगामी कार्यक्रमों और नीतियों के बारे में भी कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। इस मौके पर पूर्व पंचायत प्रधान अजय शर्मा सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।
