देहरा : छात्रों को डीएसपी देहरा ने समझाया योग का महत्व
विनायक ठाकुर। देहरा
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर में आयोजित दस दिवसीय योग कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में देहरा उपमंडल के डीएसपी अंकित शर्मा की मुख्यातिथी के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक द्वारा की गई। योग कार्यशाला के अंतर्गत आयोजित योग प्रतियोगिता में स्थानीय विभिन्न विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया, जिसमें निर्धारित पुरस्कार राशि विजेताओं को देहरा उपमंडल के डीएसपी अंकित शर्मा तथा परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक द्वारा प्रदान की गई।
अंकित शर्मा ने अपने संबोधन में परिसर के छात्रों को योग के महत्त्व पर जागरुक किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत के छात्र इसमें अधिक निपुण होते हैं। अतः समाज के लिए उनका दायित्व कहीं ज्यादा अधिक है। परिसर के किसी भी छात्र-छात्रा को पुलिस से संबंधित कोई काम हो तो वे उनको अपना बड़ा भाई समझ कर कभी भी देहरा आ सकते हैं। परिसर निदेशक द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी को 'करो योग रहो निरोग' की ओर प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में परिसर के समस्त शिक्षकों सहित परिसर के समस्त अन्य कर्मचारी व छात्र छात्राएं भी उपस्थित रहे।
