कांगड़ा : लगातार बढ़ रही बेरोजगारी और महंगाई के चलते आने वाले चुनावों में हाेगी भाजपा की हार-काजल
'आपका विधायक आपके घर द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत बीरता पंचायत में बोले विधायक काजल
मनोज कुमार। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व कांगड़ा सदर के विधायक पवन काजल ने कहा अग्निवीरों से पहले प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा अग्निवीर तो अगले 4 या 5 वर्षों बाद सेवानिवृत्त होंगे। इससे पहले हिमाचल में बेरोजगारी का आंकड़ा 15 लाख पार कर चुका है और प्रदेश सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए चिंतित नहीं है। लगातार बढ़ रही बेरोजगारी और महंगाई के चलते भाजपा की आने वाले विधानसभा चुनावों में हार तय है और अपनी हार को बचाने के लिए झूठी घोषणाएं कर जनता, युवा वर्ग को भ्रमित कर रहे हैं। काजल रविवार को आपका विधायक आपके घर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत वीरता पंचायत में बोल रहे थे। इस माैके पर उन्होंने हैंडपंप का शुभारंभ भी किया।
काजल ने गांव की 17 महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी। उन्होंने महिला शक्ति से प्रदेश की भाजपा सरकार के झूठे वायदों में गुमराह न होने की अपील भी की। इस मौके पर पंचायत प्रधान विंदु देवी ने विधायक का स्वागत किया और कहा पंचायत को विधायक काजल ने बिकास में सहयोग कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई है। उन्होंने सीवरेज परियोजना मंजूर कराने पर भी आभार जताया। प्रधान महिला मंडल अनु देवी, विजय लक्ष्मी, स्वर्णा देवी, बिमला, पुनिया, सुमन, बिन्दु, लक्ष्मी, माया देवी, आशा रानी, अरुणा, लता, ललिता, आशा, अंजना, इंदु वाला, सुषमा देवी, सुरेश चौधरी, राजन कुमार पूर्व उप प्रधान, अमरनाथ, बिशन दास, मदन लाल, जगदीश चंद, प्रेम कुमार, नरेंद्र चौहान, केएस डढवाल , एसएस कटोच, राजेश कुमार, प्रमोध , किकर सिंह, शमशेर सिंह, अरविंद व सुभाष चंद भी उपस्थित रहे।
