देहरा : शिक्षा खंड डाडा सिवा को बेटी निलाक्षी का नवोदय विद्यालय में चयन
( words)
विनायक ठाकुर।डाडा सीबा
शिक्षा खंड डाडासीबा के अंतर्गत आने वाले स्कूल राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला घियोरी की पांचवीं कक्षा की छात्रा निलाक्षी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों व माता-पिता को दिया। कक्षा अध्यापिका कुमारी निर्मल ने बताया कि निलाक्षी पढ़ने में बहुत होशियार छात्रा है। निलाक्षी की माता स्वर्ण कौर एक गृहणी हैं और एमए पास है। उनका भी बहुत योगदान निलाक्षी की सफलता में है। निलाक्षी ने न केवल अपनी पाठशाला, माता-पिता बल्कि गांव छियोरी का नाम भी रोशन किया है। पिता अश्वनी कुमार ने कहा कि उनकी बेटी ने गांव व उनके परिवार का नाम रोशन किया।
