जसवां परागपुर : रहस्यमयी परिस्थितियों से लापता हुए मानसिक राेगी बुजुर्ग शेर सिंह
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर
ब्लॉक परागपुर के तहत गांव मूहीं अपने घर से अचानक रहस्यपूर्ण परिस्थितियों से लापता हुए शेर सिंह पुत्र दुनी चंद का तीन दिन बाद भी कोई अहम सुराग न मिलने पर पीड़ित पुत्र वधु सपना स्याल व अन्य रिश्तेदार भूखे प्यासे उनकी तलाश मे दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। कहा जा रहा है कि पुत्र वधु व दो पोतियों के साथ ससुर शेर सिंह रहते थे। बुधवार दोपहर करीब 11 बजे यह कह कर निकलें की में थोड़ी देर तक वापस आता हूं, लेकिन उनका आजतक कोई अहम सुराग न मिलने के कारण अब पुत्र बधु सपना स्याल ने पुलिस थाना रक्कड़ मे ससुर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाकर सहयोग की मांग उठाई है। पुत्र वधु सपना स्याल पुलिस थाना रक्कड़ में ससुर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
उसने बताया कि वह बुधवार सुबह 11 बजे घर से यह कहकर निकले थे कि में अभी वापस आता हूं, लेकिन जब यह शाम तक वापस घर न पहुंचे, तो उन्हे रिश्तेदारी व अन्य कई जगहों पर तालाश की पर कोई पता नहीं चला। सपना स्याल ने बताया कि वह विगत कुछ वर्षों से लगातार मानसिक तौर से परेशान रहते थे। पहले भी इसी तरह घर से चले जाते थे, परंतु दो तीन घंटे तक खुद ही वापस घर लौट आते थे, लेकिन इसबार वह वापस नहीं लौटे बताया जा रहा है कि ससुर शेर सिंह व पुत्र वधु ही घर मे रहते हैं, लेकिन बुधवार को वह अचानक रहस्यपूर्ण परिस्थितियों से लापता हो चुके हैं। पीड़ित पुत्र बधु सपना स्याल ने लोगों से अपील की है कि किसी को इनके बारे सूचना मिले तो वह 78767-32803 या पुलिस थाना रक्कड़ में 01970-279079 पर संपर्क करें।
