जसवां परागपुर : हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद डाडासीबा खंड की चुनाव प्रक्रिया संपन्न
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर
हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद के चुनावों की प्रक्रिया में शुक्रवार को ऑनलाइन माध्यम से डाडासीबा शिक्षा खंड की चुनाव प्रक्रिया निर्वाचनाधिकारी रविंद्र शर्मा सेवानिवृत्त शास्त्री राजकीय उच्च विद्यालय नंदपुर एवं पर्यवेक्षक अशोक शर्मा सेवानिवृत्त संस्कृत प्रवक्ता की उपस्थिति में संपन्न की गई। इस अवसर पर पूरे खंड से लगभग 15 शास्त्री शिक्षकों ने भाग लिया तथा सर्वसम्मति से कुलदीप चंद्र शास्त्री राजकीय माध्यमिक विद्यालय अप्पर नारी को अध्यक्ष चुना गया। इसी अवसर पर प्रागपुर से डॉ.अतुलदत्त को महासचिव, घाटी विलवां से दीपक शर्मा को वित्तसचिव, प्रागपुर से अमन ठाकुर को उपाध्यक्ष, अमरोह से आशुतोष शर्मा को संगठन मन्त्री, घमरूर से अशोक शर्मा को प्रवक्ता, वस्सी से राजकुमार को प्रवक्ता, अशोक शर्मा को संरक्षक चुना गया। इस बारे में प्रदेश के आईटी संयोजक डॉ.अमन दीप शर्मा ने बताया कि चुनावों की प्रक्रिया पूरे प्रदेश में चल रही है तथा जुलाई माह में राज्य के चुनाव होना तय है।
