बड़ाेह : 15 मार्च तक बिजली का बिल नहीं भरा, ताे कटेगा कनेक्शन- विभाग
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। बड़ाेह
विद्युत उपमंडल बड़ोह के समस्त उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि जिन उपभोक्ताओं ने जनवरी व फरवरी माह 2022 का बिल या उससे पिछला बिल जमा नहीं करवाया हैं वह 15 मार्च, 2022 तक बिलों का भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से जैसे कि पेटीएम, गूगल पे, भीम एप या HPSEBL की साईट www.hpseb.in या विद्युत उपमंडल बड़ोह के कैश काउंटर पर जमा कर सकते हैं, उन सभी उपभोक्ता जो बिल नहीं जमा करवाते हैं, तो उनका कनेक्शन बिना सूचना के काट दिया जाएगा व उसको बहाल करने के लिए बकाया राशि के साथ रि-कनेक्शन चार्जेज (सिंगल फेस 250 रुपए या थ्री फेस 500 रुपए) वसूल किए जाएंगे। सहायक अभियंता ई. अनिल कुमार ने दी जानकारी।
