Jaisinghpur:- 25 तक बिजली का बिल नहीं भरा तो कट जाएंगे बिजली के कनेक्शन
( words)
विद्युत मंडल जयसिंहपुर के अंतर्गत जिन बिजली उपभोक्ताओं ने अपना बिजली का बिल नहीं भरा है। वह 25 जुलाई तक बिल का भुगतान कर दें, अन्यथा उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। जयसिंहपुर विद्युत बोर्ड के तहत 458 ऐसे उपभोक्ता हैं, जो बार-बार आग्रह करने पर भी बिल नहीं भर रहे हैं। इन 458 उपभोक्ताओं में 140 कामर्शियल और 318 घरेलू हैं। जयसिंहपुर विद्युत मंडल के सहायक अभियंता सुशील शर्मा ने बताया कि इन 458 उपभोक्ताओं से बोर्ड को 11 लाख 86 हजार रुपये लेना है। कनेक्शनों को पुनः चालू करने के लिए सीएसडीएस उपभोक्ताओं को 250 और एसपी उपभोक्ताओं को 500 रुपये का अलग से भुगतान करना पड़ेगा।
